AKHILESH YADAV: अखिलेश यादव को सरकार पर नहीं है भरोसा
क्या वाकई सरकार की कार्यवाही से खुश है विपक्ष? या विपक्ष इस निर्मम नरसंहार पर भी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहा है.. कुछ ऐसे भ्रम फैलाएं जा रहे है कि, राजनीति को देखते हुए ये नरसंहार करवाया गया.. लेकिन कहां तक ये इल्जाम सही है। अभी हाल ही में टीआरएफ जिसने हमले की जिम्मदारी ली थी।
वो भी इस बात से पीछे हट गया है और उसने कहा है कि, ये हमारे द्वारा दिया गया बयान नहीं है। पाकिस्तान में खौफ साफ स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। जहां आतंकियों के ठिकानों पर ब्लास्ट किए जा रहे है वही पाकिस्तान अपने लोगों को दूसरी जगहों पर मूव करने में जुटा हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार निरंतर पाक के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है
वही इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारत सरकार के एक्शन, सुरक्षा में चुक समेत कई विषयों पर मीडिया से बातचीत की। अभी हाल ही में उनके द्वारा अधूरा ट्विट करने पर भी आरोप लगाए जा रहे थे।
वही मीडिया के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा, सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं, लेकिन आतंकवाद न हो, इसके लिए सरकार को दो ठोस कदम उठाने होंगे. जनता और सभी राजनीतिक दल सरकार के साथ हैं. भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर भी कदम उठाए हैं \
ताकि एक सख्त संदेश दिया जा सके वही युद्ध के हालात बनने पर उन्होंने कहा, अभी कहना मुश्किल है, लेकिन अगर ऐसी घटनाएं होती रहीं तो बुनियादी मुद्दे जैसे महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा नहीं हो पाएगी. ध्यान भटकाया जा रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान का समर्थन करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
वही जब उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री के दावों पर आपको कितना भरोसा है? इसके जवाब पर
उन्होंने कहा, पुलवामा जैसी घटना के बाद भी RDX कहां से आया, इसकी जानकारी सरकार नहीं दे पाई है. इसलिए भरोसा करना मुश्किल हो रहा है. सब कुछ साफ़ नहीं बताया जा रहा है.
और सुरक्षा में चूक जैसे सवालों पर उन्होंने कहा, सबसे बड़ी चूक इंटेलिजेंस फेल्योर की है. समय पर न तो सैनिक सहायता पहुंची, न मेडिकल मदद. सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही।
वही इस अवसर पर उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि
बीजेपी के कुछ लोग कश्मीर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रचार कर रहे थे, लेकिन इतनी बड़ी सुरक्षा चूक के बाद अब सवाल उठ रहे हैं. बीजेपी ने अपने प्रचार में भी नफरत फैलाने का काम किया है.
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन आज पहले मैच में कड़े मुकाबले के बीच…
रायपुर: सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में आज से 4 दिवसीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग…