टेकऑफ करने से पहले एअर इंडिया के पायलट ने रोका प्लेन

यात्रियों से भरे एअर इंडिया के बोइंग 787 विमान को पायलट ने टेकऑफ करने से पहले अचानक रोक दिया। लेकिन अब तक विमान को क्यों रोका गया इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। विमान अचानका रोकने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बता दें कि, एअर इंडिया का यह विमान रनवे पर चढ़ने ही वाला था और अचानक पायलट ने वापस लौटने का फैसला किया। यात्रियों ने बताया, “आज हमारी जान बची है।” दरअसल विमान दिल्ली से अमृतसर की उड़ान भरने वाला था।

आपको बता दें कि, बीते कुछ दिनों से एअर इंडिया की फ्लाइट को लेकर की दिक्कतें सामने आई है। शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI645 को को टेक-ऑफ से पहले ही रोकना पड़ा था। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने के बाद थराली गांव में तबाही का मंजर, मलबे में दबे कई मकान

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है