शेफाली जरीवाला

‘कांटा लगा’ गाने से फेम एक्टर शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनके अचानक निधन की खबर से हर कोई शॉक्ड है। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। एक्ट्रेस की मौत से उनके पति और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फैंस और सेलेब्स भी सदमे में हैं और नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस की मौत के बाद बॉलीवुड जगत निशब्द है। रिपोर्ट्स की मानें तो शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनके पति और एक्टर पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए थे लेकिन अस्पताल पहुंचने तक शेफाली का निधन हो चुका था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

आपको बता दें कि, बीती रात करीब 12:30 बजे शेफाली का शव अंधेरी में स्थित कूपर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। कूपर अस्पताल की एएमओ (Assistant Medical Officer) ने कहा- शेफाली का शव किसी दूसरे अस्पताल से लाया गया है, इसलिए मौत किस वजह से हुई है, इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने उनके पति पराग त्यागी का बयान दर्ज किया है। पराग के घर पर ही उनका बयान दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शेफाली के मौत के मामले में पुलिस ने अभी तक 4 लोगों का बयान लिया है। हालांकि, पुलिस को अबतक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

वहीं, इन सबके बीच एक्ट्रेस की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “ब्लिंग इट ऑन बेबी,” ये शब्द अब उनके फैंस को अंदर तक झकझोर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

सोनप्रयाग के पास भूस्खलन से बाधित केदारनाथ मार्ग से मलबा हटाने के बाद यात्रियों के लिए खोला गया

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है