प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के लिए लखनऊ पहुंचे। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और आदर्शों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। प्रेरणा स्थल और उसके आसपास के इलाकों को भव्य तरीके से सजाया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शहर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिससे राजधानी लखनऊ शर्मसार हो गई।
राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के बाद वहां और आसपास सजावट के लिए लगाए गए गमले लोगों द्वारा चोरी किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।बता दें कि, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और नगर निगम की ओर से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल मार्ग, ग्रीन कॉरिडोर और वसंत कुंज रोड पर छोटे-छोटे आकर्षक गमले और हैंगिंग वॉल लगाई गई थीं, ताकि शहर हराभरा और सुंदर दिखाई दे।
प्रधानमंत्री मोदी के रवाना होते ही हालात बदल गए और ग्रीन कॉरिडोर की खूबसूरती पर लोग टूट पड़े. एलडीए और नगर निगम ने समूचे क्षेत्र को सुसज्जित करने हेतु जिन गमलों को दीवार पर लगाया था उन्हें लोगों ने अपने वाहनों में भरकर घर ले जाना शुरू कर दिया। कुछ लोग इन्हें हाथ में लेकर तो कुछ दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर लादकर ले जाते दिखाई दिए।
अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…
राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…
महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…
मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल…