मनोज कुमार

बॉलीवुड जगह से एक दुखद खबर आज सुबह सामने आई है। मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अपनी सांस ली। अभिनेता ने अपने करियर में कई देशभक्ति मूवीज की थी। वहीं, उनके चाहने वाले उन्हें प्यास से ‘भरत कुमार’ बुलाते थे।

अभिनेता मनोज कुमार का निधन | Actor Manoj Kumar passed away| अभिनेता मनोज  कुमार का निधन

बता दें कि, अभिनेता ने उपकार, क्रांति जैसी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर थे। उनका शनिवार यानि 5 अप्रैल को मुंबई के विले पार्ले में अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, मनोज कुमार का कोई फैमिली मेंबर विदेश में रहता है। मनोज कुमार ने सहारा, चांद, हनीमून, पूरब और पश्चिम, नसीब, मेरी आवाज सुनो, नील कमल, उपकार, पत्थर के सनम, पिया मिलन की आस जैसी फिल्मों में काम किया था।

अभिनेता के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस की आंखे नम है। सोशल मीडिया पर सभी उनके चाहने वाले फैंस नम आंखों से अपने पसंसदीदा एक्टर को विदाई दे रहे है। कई सेलेब्स ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। वो नेशनल अवॉर्ड, पद्म श्री और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित थे।

ये भी पढ़ें:

बिहार:राज्य से बाहर पढ़ने वालों के लिए खुशखबरी, इस वर्ग के छात्रों को मिलेगी छात्रवृति, बस करना होगा यह काम

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *