आजम खान

सपा के पूर्व विधायक आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को धोखाधड़ी के केस में हरदोई जेल से जमानत मिल गई है। वो करीब 17 महीने बाद जेल से बाहर आए। अब्दुल्ला को जमानत होने के बाद जिला कारागार हरदोई में रिहाई आदेश पहुंचने के बाद उन्हें हरदोई जिला कारागार से रिहा किया गया। जेल से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि अब्दुल्ला आजम खान फर्जी जन्म प्रमाण पत्र में दोषी करार दिए जाने के बाद 7 साल की सजा काट रहे थे। वहीं, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। हालांकि रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में शत्रु संपत्ति से जुड़े मामले में जमानत न मिलने की वजह से उनकी रिहाई संभव नहीं हो पा रही थी।

 

 

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है