Uncategorized

Delhi: की सड़कों पर उतरेंगे AAP सरकार के मंत्री, MLA और अधिकारी भी होंगे मौजूद

Delhi: दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक कल सुबह यानि 30 सितंबर सुबह 6 बजे से सड़कों का निरीक्षण शुरू करेगें। इस दौरान उनेक साथ पीडब्ल्यूडी के सभी इंजीनियर भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने कहा कि, अगले एक हफ्ते में दिल्ली पीडब्ल्यूडी की 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कों के हर मीटर का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण पूरा होते ही अगले सप्ताह से सड़क की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग को अक्टूबर में 1400 किमी सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य दिया गया है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, हमें उम्मीद है कि दिवाली तक हम सभी दिल्लीवासियों को ‘गड्ढा मुक्त दिल्ली’ दे सकेंगे। जैसा कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है दिल्लीवाले इन टूटी हुई सड़कों से परेशान है। युद्धस्तर पर काम करके हम सभी दिल्ली वालों को गड्ढा मुक्त दिल्ली देंगे।Delhi

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली की सीएम ने विधानसभा में स्पष्ट तौर पर कहा था कि अब अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्लीवालों के हर रुके काम पूरे होंगे। बीजेपी के षड्यंत्र का जबाव दिल्ली की जनता देगी। फ़रवरी के चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ़ होगा और दिल्ली के लोग 70 में से 70 सीटें देकर अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर अपना मुख्यमंत्री बनायेंगे।Delhi 

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago