आप पंजाब ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आप ने मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि, आप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी घोषणा की। जालंधर पश्चिम (आरक्षित) सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी।
आपको बता दें कि, ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। अंगुराल जालंधर के तत्कालीन सांसद सुशील रिंकू के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
वहीं, भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद अंगुराल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसके अगले दिन उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…