AAP ने मानी स्वाति मालीवाल से बदसलूकी की बात, कहा- सख्त एक्शन लेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के दुर्व्यवहार की बात स्वीकार की है और कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने मामले का संज्ञान लिया है और उचित कार्रवाई की जाएगी.

AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, ‘कल एक निंदनीय घटना हुई. स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं. जब वह ड्राइंग रूम में उनका इंतजार कर रही थीं तभी विभव कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और वह उचित कार्रवाई करेंगे.

संजय सिंह ने कहा कि स्वाति मालीवाल ने देश और समाज के लिए बड़े काम किए हैं. स्वाति मालीवाल पार्टी की पुरानी और सीनियर लीडर में से एक हैं. हम सब उनके साथ हैं. हम सब उनके साथ हैं. बीजेपी ने भी मंगलवार को इस मुद्दे पर हंगामा किया और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की.

बीजेपी पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम की बैठक में स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को घेरा. मंगलवार को 11 बजे दिल्ली नगर निगम की बैठक में मेयर शैली ओबेरॉय जैसे ही आसन पर पहुंचीं बीजेपी के पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करने लगे. यह सब देखकर मेयर ने बैठक को स्थगित कर दिया.

स्वाति मालीवाल की बदसलूकी को बीजेपी एमसीडी सदन में मुद्दा बनाकर दिल्ली नगर निगम अधिनियम की धारा 74 के अंतर्गत निंदा प्रस्ताव लाई. दिल्ली बीजेपी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि सीएम आवास में महिलाएं असुरक्षित हैं.

राजा इकबाल ने निंदा प्रस्ताव के बारे में कहा कि दिल्ली में राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा स्वाती मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव द्वारा दुर्व्यवहार किया गया. अगर आम आदमी पार्टी की सदस्या और राज्यसभा सांसद ही मुख्यमंत्री आवास में सुरक्षित नहीं हैं तो पूरी दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा की क्या गांरटी होगी यह सोचने योग्य बात है.

दिल्ली पुलिस ने आजतक को बताया कि हालांकि अभी तक स्वाति मालीवाल ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. स्वाति घटना के बाद पुलिस स्टेशन आई थीं. उन्होंने कहा था कि वह शिकायत देंगी. हमने कल संपर्क करने की कोशिश की थी. हम स्वाति मालीवाल का इंतजार कर रहे हैं. जब वह लिखित शिकायत देंगी तभी इस मामले में जांच आगे बढ़ाएंगे.

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

10 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

12 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

13 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

13 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

13 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

14 hours ago