उत्तर प्रदेश

आगरा: मगरमच्छ ने किसान पर किया जानलेवा हमला, बिना डरे-घबराए मगरमच्छ से भिड़ गया किसान का बेटा, बेटे ने मगरमच्छ के हमले से अपने पिता को बचाया

आगरा: मगरमच्छ ने किसान पर किया जानलेवा हमला, बिना डरे-घबराए मगरमच्छ से भिड़ गया किसान का बेटा, बेटे ने मगरमच्छ के हमले से अपने पिता को बचाया

क्या आपने सुना है कि, एक मासूम बच्चा मगरमच्छ से भिड़ गया हो…. नहीं सुना होगा, लेकिन ऐसा उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ है… आगरा में चंबल नदी किनारे अपने पिता की जान बचाने के लिए एक 10 साल का बच्चा मगरमच्छ से भिड़ गया… मगरमच्छ ने बच्चे के पिता के पैर को दबा लिया और नदी में खींचने लगा, तब बच्चे ने बिना डरे-बिना घबराए गजब का साहस दिखाया और पिता को बचाने की खातिर मगरमच्छ से भिड़ जाने का फैसला किया.

ये पूरा मामला जिले के बासौनी के गांव झरनापुरा हरलालपुर के पास चंबल नदी का है. यहां किसान वीरभान शुक्रवार दोपहर को नदी के पास अपने बेटे अजय और बेटी किरन के साथ पानी भरने गया था. किसान ने नदी के भीतर जैसे ही बोतल डुबोई, तभी पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया. मगरमच्छ किसान का पैर पकड़कर नदी में खीचने लगा. मगरमच्छ के हमले के बाद किसान चीखा.

किसान की चीख सुनकर उसके बेटा और बेटी ने भी शोर मचाया. इसी दौरान किसान के बेटे अजय ने बबूल के मोटे डंडे से मगरमच्छ पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया. बेटे के लगातार हमलों के बाद मगरमच्छ ने उसके पिता का पैर छोड़ दिया और फिर डंडा मार रहे बच्चे पर ही हमला कर दिया. इसके बाद अजय ने किसी तरह खुद को मगरमच्छ के हमले से बचाया और भाग निकला.

इतनी देर में किसान भी नदी से निकलकर भागा… किसान पर मगरमच्छ के हमले की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी पहुंच गए… मगरमच्छ के हमले में किसान घायल हो गया…. किसान के पैरों में मगरमच्छ के दातों से गहरा घाव हो गया. ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से किसान को इलाज के लिए आगरा के बाह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से किसान को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया….

वही, गांववालों ने मिलकर बच्चे के अदम्य साहस की खूब प्रशंसा की और उसकी पीठ थपथपाई। जहां आज के इस समय में लोग अपनी जान की परवाह करने से पीछे नहीं हटते वहां इस बच्चे ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए सीधा मगरमच्छ से बैर ले लिया। इस घटना में बच्चे का पिता के प्रति अटूट प्रेम दिखाई दिया तो वही बच्चे के साहस ने वहां मौजूद सभी लोगों क दिल जीत लिया।

जहां एक ओर बच्चा अपने पिता को बचाने में सफल हुआ वही दूसरी ओर गनीमत ये भी रही कि बच्चा अपने ऊपर मगरमच्छ द्वारा किए गए हमले से भी बचा। बच्चे की चतुराई की वजह से दोनों बाप- बेटा अब सुऱक्षित है हालांकि किसान के पैर में बने घाव को भरने में कुछ समय लग सकता है लेकिन कहते है जान बची तो लाखों पाए।

admin

Recent Posts

उदयपुर को CM भजनलाल शर्मा ने दी 421 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात!

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर दौरे के दौरान जिले को 421 करोड़ रुपये…

52 minutes ago

अयोध्या सांसद अवधेश सिंह का बड़ा बयान: “आस्था पर डकैती डालने वाला बचेगा नहीं”

राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी संग्राम का…

2 hours ago

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत…

2 hours ago

पंजाब कांग्रेस की बैठक में हंगामा, ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारों पर भड़कीं रज़िया सुल्ताना

2027 पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के…

3 hours ago

स्वच्छता की ओर बढ़ रहे ‘मनोहर’ कदम !

दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है।…

3 hours ago

17 साल की तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, ताइपे ओपन 2026 का खिताब जीतकर बनीं चैंपियन

भारतीय बैडमिंटन की युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ताइपे ओपन…

4 hours ago