दिल्ली के मुकुंदपुर में घर के बाहर खड़े युवक को मारी गोली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से मर्डर और फायरिंग की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जिसके बाद से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे है। बीते शनिवार को मुंडका इलाके में जेल से बाहर आए एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और अब रविवार को मुकुंदपुर इलाके में 20 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक आउटर नॉर्थ दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में 20 साल के युवक को पांच लोगों द्वारा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रंगीला के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपने घर के बाहर चार-पांच लोगों के साथ खड़ा था तभी उनके बीच बहस शुरू हुई और एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी जिससे युवक की मौत हो गई।
वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, इस वारदात की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। जबकि, इस घटना में हमने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…