यूपी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मामला सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील के भरवाठिया मुस्तकहम गांव का है। यहां रहने वाले युवक को जीएसटी विभाग ने 2 करोड़ रुपये का नोटिस भेज दिया है। पीड़ित का नाम ओमप्रकाश वर्मा है और नोटिस मिलने के बाद से ही वो परेशान और हैरान है।
वहीं, युवक का कहना है कि, मैं गरीब हूं और मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है। मैं 6-7 हजार रुपये की नौकरी करता हूं। दरअसल, युवका को जीएसटी विभाग की तरफ से 1,99,42,313 रुपये टैक्स जमा करने का नोटिस मिला और उसे यह नोटिस 10 फरवरी को डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ।
बता दें कि, जब युवक ने नोटिस पढ़ा तो वो हैरान रह गया। क्योंकि ओम प्रकाश वर्मा को छह-सात हजार रुपये मिलते हैं, वह एक प्राइवेट टीचर हैं। ओम प्रकाश ने पहले डुमरियागंज थाने में इस मामले को लेकर आवेदन दिया। इसके बाद मुख्यालय स्थित सेल टैक्स डिपार्टमेंट में जानकारी ली तो पता चला कि ओम प्रकाश के पैनकार्ड का किसी ने मिसयूज कर नई दिल्ली और फर्रुखाबाद में अलग-अलग फर्म बनाई है।
वहीं, उन फर्म से लेनदेन किया गया है। जिसमें नई दिल्ली स्थित ओम ट्रेडर्स ने बीते वर्ष 11,07,90,628 रुपये का लेनदेन किया, जिसका टैक्स 1,99,42,313 जमा करने को लेकर पीड़ित को नोटिस मिला है।
