ओल्ड फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे पर ट्रेन की चपेट में आने से आरपीएस अवाना सेक्टर-88 में रहने वाले एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई…मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजू कुमार सिंह के रुप में हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।

जांच अधिकारी हीरालाल ने बताया कि मृतक राजू कुमार सिंह मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले थे।मृतक के भाई के अनुसार तीन भाईयों में राजू कुमार सिंह सबसे बड़े थे। राजू कुमार शादीशुदा थे, उनके दो बच्चे हैं। राजू पलवल के दुधौला स्थित कंपनी में जाब करते थे। मृतक रविवार को सामान्य दिनों की ही तरह सुबह घर से ड्यूटी जाने की बात कहकर निकले। लेकिन ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

बता दें कि, दोपहर करीब चार बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी हीरालाल के अनुसार शाम करीब पांच बजे कंपनी के एक कर्मचारी ने फाेन किया, फोन रिसीव करने पर मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने स्वजन को सूचित किया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। राजू पलवल जाने की बजाय फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन कैसे पहुंच गए। जीआरपी इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में भारत ! आसमान से समुंद्र तक अब होगी NO ENTRY ?

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *