देश

घने कोहरे की मोटी चादर ने दिल्ली-NCR को घेरा, जानिए कब मिलेगी राहत?

दिल्ली-एनसीआर में आज घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर धुंध इतनी है कि कुछ भी दिखाई देना काफी मुश्किल है। एनसीआर के अधिकतर इलाकों में विजिबिलिटी जीरो है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने वाला है। जबकि, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में कोल्ड-डे की स्थिति बने रहने की आशंका है।

वहीं, आईएमडी ने बताया कि, उत्तर भारत में अभी मौसम ऐसी ही ठंड़ा बना रहेगा और कोहरे का प्रकोप भी जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे में सुबह 8:30 से शाम 5:30 तक मौसम शुष्क (सूखा) रिकॉर्ड हुआ।

बता दें कि, दिल्ली-यूपी-पंजाब-हरियाणा में घने कोहरे की वजह से कई एयरपोर्ट्स पर विजिबिलिटी शून्य है जिसकी वजह से फ्लाइट्स पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, घने कोहरा का असर जन-जीवन पर साफ देखा जा सकता है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर लोगों को अपने वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है तो वहीं, दूसरी ओर घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगाम लगाई है। कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago