विदेश

“गजब की एक्टिंग है…” बीच पॉडकास्ट में आया मर्डर कॉल, ASP बोलीं-अभी आती हूं

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक महिला पुलिस अधिकारी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक पॉडकास्ट का है जिसमें महिला पुलिस अधिकारी कुछ ऐसा कर देती है जिससे सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो जाते है और पूछने लगते है कि यह पॉडकास्ट है या कोई ड्रामा ? वहीं, कई यूजर्स यह भी कह रहे है कि मैडम ने गजब की एक्टिंग की है।

https://x.com/alizaihere/status/2002639663295836544?s=20

बता दें कि, महिला पुलिस अधिकारी पाकिस्तान के लाहौर में असिस्टेंट सुपरिंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) शेहरबानो नकवी है। बीच पॉडकास्ट में वो अचानक फोन उठाती है और कहती है कि हां, कहां? आरोपी पकड़ लिया गया है? बहुत अच्छा, मैं आ रही हूं। इसके बाद वह पॉडकास्टर से कहती हैं-एक मर्डर हो गया है, मैं अभी होकर आती हूं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और बोलचाल को देखकर लग रहा है कि वो एक्टिंग कर रही है और यह पूरा नाटकीय है।

वहीं, शेहरबानो नकवी तकरीबन एक घंटे बाद वह वापस लौटती हैं और जब पॉडकास्टर इमरजेंसी के बारे में पूछता है, तो वह कन्फर्म करती हैं-मर्डर । उन्होंने बताया कि मामला डिफेंस फेज ए, के-ब्लॉक का है। उनके मुताबिक आरोपी और पीड़ित दोस्त थे और पैसों के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया।

बता दें कि, @alizaihere ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा-किसी सभ्य समाज में अगर कोई पुलिस अफसर इस तरह का नाटक करता, तो उसे न सिर्फ नौकरी से निकाल दिया जाता बल्कि जेल भी भेज दिया जाता। वहीं, एक घंटे में तो FIR तक दर्ज नहीं होती, लेकिन मैडम ने न सिर्फ कातिल पकड़ लिया, बल्कि हत्या की वजह और पूरी कहानी मीडिया को भी बता दी।

admin

Recent Posts

महाराष्ट्र में बड़ा दर्दनाक हादसा, मंदिर के सभा मंडप की छत गिरी, 30-40 श्रद्धालु मलबे में दबे

महाराष्ट्र के परभणी जिले से शनिवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।…

20 hours ago

महाराष्ट्र की सियासत में फिल्मी भाषण के मायने! आखिर “पिक्चर अभी बाकी है” कहकर क्या संदेश दे गए एकनाथ शिंदे?

महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ भाषण सिर्फ शब्दों का संग्रह नहीं होते, बल्कि वे भविष्य…

20 hours ago

राम मंदिर चंदा विवाद: सच क्या है? आस्था, राजनीति और जांच के बीच फंसा सबसे बड़ा सवाल

अयोध्या... जहां हर सुबह लाखों श्रद्धालुओं की आस्था सरयू के तट पर आकार लेती है।…

21 hours ago

घर में हो गई 52 लाख की चोरी, कश्मीर घूमने गया था परिवार

हरियाणा के सोनीपत से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां परिवार…

22 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी, बदलने वाला है मौसम का मिजाज !

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता…

22 hours ago

दिल्ली: सीट को लेकर रेलवे स्टेशन पर मर्डर, तामशबीन बने लोग और RPF कर्मी

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद ने एक…

24 hours ago