दिल्ली में बड़ा दर्दनाक हादसा, वेलकम इलाके में गिरी 4 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में 12 जुलाई यानि शनिवार के दिन चार मंजिला इमारत गिर गई।वेलकम इलाके के सीलमपुर ईदगाह रोड पर यह इमारत गिरी है। वहीं, इमारत के मलबे के नीचे 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल अभी मौके पर कई दमकल गाड़ियां मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

बता दें कि, गनीमत यह रही कि अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजकर 5 मिनट कॉल के जरिए इस हादसे की सूचना मिली थी जिसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर राहत बाचव कार्य शुरू किया।

वहीं, फायर डिपार्टमें के मुताबिक, गली नंबर 5, जनता कॉलोनी, सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत गिरी है। यह एक मकान था जो 30-35 गज में बना हुआ था। अब तक मलबे से 3-4 लोगों को निकाला जा चुका है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिनके रेस्क्यू के लिए काम जारी है। फायर विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य चल रहा है।

Congratulations! You are now registered as Jio Digital Champion.

Your PRM ID is 0706591212

Here is your unique link to purchase Jio Starter Pack
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

ये भी पढ़ें:

यह मंत्र आत्मा के उस प्रकाश की अनुभूति है, जो न भीतर है, न बाहर — वह सर्वत्र है

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago