Uncategorized

कैंसर से जूझ रही पत्नी को पति ने सुपारी देकर मरवा दिया

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कैंसर से पीड़ित एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुरुआत में इस वारदात को चोरी के दौरान हुई हत्या दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाली सच्चाई उजागर हुई। यह घटना थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर की है, जहां 2 फरवरी की रात महिला का गला रेतकर कत्ल किया गया था।

जांच में सामने आया कि मृतका के पति राहुल ने ही अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। उसने अपने दो साथियों शेरअली उर्फ शेरा और फिरोज के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और पत्नी के कैंसर के इलाज में हो रहे भारी खर्च को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा था, जिसके चलते हत्या की योजना बनाई गई।

पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपियों ने पहले कंबल से महिला का मुंह दबाया और फिर चाकू से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पति राहुल ने खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए गांव नानई में एक शादी समारोह में अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए फोटो खिंचवाए और बाद में बिजनौर के चांदपुर चला गया। अगले दिन घर लौटकर उसने परिजनों को चोरी और हत्या की झूठी कहानी सुनाई।

हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और कड़ाई से की गई पूछताछ के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

BCCI चाह कर भी वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में नहीं कर सकती शामिल

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago