अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए ISRO Internship 2026 एक शानदार अवसर हो सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने विज्ञान और तकनीक से जुड़े छात्रों के लिए इंटर्नशिप और स्टूडेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी जारी की है।
इस कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रों को इसरो के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। छात्र रिसर्च प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेकर अंतरिक्ष तकनीक से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव हासिल कर सकेंगे।
कौन कर सकता है ISRO Internship के लिए आवेदन?
इसरो इंटर्नशिप के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाला छात्र किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान या तकनीक से जुड़े क्षेत्र में ग्रेजुएशन,
पोस्ट ग्रेजुएशन, रिसर्च प्रोग्राम कर रहा हो या हाल ही में अपनी डिग्री पूरी की हो।
योग्यता के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम:
60 प्रतिशत अंक या
10 प्वाइंट स्केल पर 6.32 CGPA
हालांकि, अलग-अलग इसरो केंद्रों के अनुसार अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता भी तय की जा सकती है।
VSSC Internship के लिए क्या है योग्यता?
विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) की इंटर्नशिप के लिए कई कोर्स के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
इनमें शामिल हैं:
BE / BTech
ME / MTech
BSc / MSc
BS-MS
Integrated MSc
Integrated MTech
PhD छात्र
ग्रेजुएशन छात्रों का निर्धारित सेमेस्टर पूरा होना जरूरी है। वहीं ME, MTech और MSc छात्रों का पहला सेमेस्टर पूरा होना चाहिए। PhD छात्रों के लिए कोर्सवर्क पूरा होना आवश्यक है।
कितने समय की होगी ISRO Internship?
इस इंटर्नशिप की अवधि 21 दिन से लेकर 45 दिन तक होगी। इस दौरान छात्रों को इसरो की प्रयोगशालाओं में वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, यह एक प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, जिसमें: कोई स्टाइपेंड नहीं मिलेगा। रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। चयन छात्रों की योग्यता, उपलब्ध सीटों और संबंधित केंद्र की सुविधाओं के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को इसकी जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
शुरुआत: 14 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे से
अंतिम तारीख: 14 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक
इंटर्नशिप का आयोजन:
1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय छात्रों को जरूरी दस्तावेजों की PDF फाइल अपलोड करनी होगी।
इसमें शामिल होंगे:
मार्कशीट
तकनीकी कौशल की जानकारी
प्रोजेक्ट वर्क डिटेल
काम का अनुभव (अगर है)
कॉलेज का परमिशन लेटर
ISRO ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी छात्र अपनी एक डिग्री के दौरान केवल एक बार इंटर्नशिप का मौका प्राप्त कर सकेगा।
किन ISRO केंद्रों में कर सकते हैं आवेदन?
छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार इसरो के अलग-अलग केंद्रों में आवेदन कर सकते हैं।
प्रमुख केंद्रों में शामिल हैं:
यू. आर. राव सैटेलाइट सेंटर (बेंगलुरु)
स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (अहमदाबाद)
विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (तिरुवनंतपुरम)
सतीश धवन स्पेस सेंटर (श्रीहरिकोटा)
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (देहरादून)
मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी
ISTRAC
फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी और अन्य इसरो केंद्र
छात्रों के लिए क्यों खास है यह मौका?
ISRO Internship छात्रों को सिर्फ किताबों तक सीमित ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक अंतरिक्ष परियोजनाओं को समझने का अवसर देगी। इस कार्यक्रम के जरिए छात्र वैज्ञानिकों के साथ काम करके रिसर्च, इंजीनियरिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना अनुभव बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
