Uncategorized

गाजियाबाद में चखने को लेकर विवाद, दो दोस्तों की हत्या से सनसनी

यूपी के गाजियाबाद जिले में शुक्रवार की रात डबल मर्डर होने से सनसनी फैल गई। मामला खोड़ा थाना क्षेत्र का है जहां ढाबा संचालक से चखने को लेकर विवाद हुआ और ढाबे पर काम करने वाले युवकों ने तीनों दोस्तों पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया जिसमें दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि, मौके पर पहुंची पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया और घायल को इलाज के लिए भिजवाया। इलाके में देर रात तक भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस पेट्रोलिंग की सख्ती न करने की पोल भी खोल दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक सत्यम और श्रीपाल प्रगति विहार में रहते थे। अनुराग नाम का युवक घायल है। दोनों मृतको की उम्र करीब 25 वर्ष थी। ये सभी फैक्टरी में काम करते थे। सत्यम, श्रीपाल और अनुराग ई रिक्शा में शराब पी रहे थे। इन्होंने अपना ई रिक्शा ढाबे के सामने खड़ा कर रखा था। ढाबे से शराब के साथ खाने का सामान मंगवाने को लेकर ढाबा कर्मचारियों से इनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ढाबा कर्मचारियों ने चाकू या अन्य किसी नुकीले सामान से इन तीनों पर वार कर दिया।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago