जमीन का दाम बढ़ाने के लिए बना दिया नदी पर पुल, बिहार में माफियाओं को गजब खेल

बिहार में बिल्डरों ने गजब खेल खेला है।  जिसके बारे में जानेंगे तो माथा पकड़ लेंगे। दरअसल  पूर्णिया नगर निगम के रहमत नगर इलाके में एक पुल बन रहा था। लोगों ने सोचा सरकार पुल बना रही है तो हमें फायदा होगा। लेकिन जब इस पुल की लोगों को हकीकत पता लगी तो हैरान रह गए, और कहने लगे की गजब का काटा है भाई। ये जो पुल ये दिखाई दे रहा है ना एकदम नकली। ये भू माफियाओं और बिल्डरों की काली करतूत है। जो अब सबके समाने आ गई है।

जमीन का दाम बढ़ाने के लिए बना दिया नदी पर पुल

दरअसल यहां कुछ घपलेबाज लोगों ने अपने ही पैसों से पुल बना दिया है। और क्यों बनाया ये जानेंगे तो आपका भी सिर चकरा जाएगा। दरअसल इन लोगों की मंशा थी पुल बनाने से उनकी जमीन की कीमत बढ़ जाएगी। इसी लिए इन्होंने कोसी नदी पर फर्जी पुल बनाकर खड़ा कर दिया। लेकिन हैरानी बात ये है कि प्रशासन को इस बात की भनक तक नहीं लगी। हालांकि इसका निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि पुल बनाए जाने की खबर नगर निगम को कानों कान नहीं लगी। ये लोग नदी पर पास पुल बनवा रहे थे। ताकि नदी के पास खरीदी गई जमीन को कई गुना ज्यादा कीमतों पर बेच सकें और ज्यादा मुनाफा कमा सकें।

नगर निगम को पता नहीं, पुल बन गया

जानकारी के मुताबिक माफियाओं ने नदी के पार कौड़ी के भाव जमीन खरीदी है।  इसी जमीन के पास नदी पर वह निजी पुल बनवाने लगे। अब इस जमीन की वह कई गुना ज्यादा कीमत वसूलने की फिराक में थे। नगर निगम कमिश्नर का कहना है कि नदी पर पुल बनाए जाने का कोई भी योजना नगर निगम में है ही नहीं। इस बारे में जानकारी हासिल कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शिकायत मिलने पर गुरुवार को नगर निगम की टीम पुल तोड़ने के लिए जेसीबी के साथ निर्माण स्थल पर पहुंची तो स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। टीम को बिना तोड़फोड़ किए ही वापस लौटना पड़ा. दरअसल स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण से उन्हें सुविधा होगी। लोगों को तो पता नहीं की ये कांड तो फर्जी लोगों ने किया है। सुविधा तो होगी नहीं, दिक्कतें जरूर होंगी।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago