देश

50 तक गिनती नहीं लिख पाई 4 साल की बेटी, पिता ने इतना मारा की हो गई मौत

फरीदाबाद के झाड़सेंतली गांव से एक हैरान और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चार साल की मासूम बच्ची की मौत उसके ही पिता की पिटाई से हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची 50 तक गिनती नहीं लिख पाई थी, इसी बात पर पिता को गुस्सा आ गया और उसने बच्ची को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक पिता ने पिटाई इतनी ज्यादा कि बच्ची की हालत बिगड़ गई। आरोपी पिता कृष्णा बच्ची को सरकारी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि बच्ची खेलते समय सीढ़ियों से गिर गई थी। लेकिन बच्ची के शरीर पर चोट के निशान ना देखकर मां को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बच्ची स्कूल नहीं जाती थी और वह घर पर ही उसे पढ़ाता था। गिनती न लिख पाने के कारण वह गुस्से में आ गया और उसने बच्ची को बहुत ज्यादा पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago