11A 111

मुंबई 

हीरो का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा (Hero Vida) सिर्फ टू-व्हीलर तक सीमित नहीं रहने वाला है. कंपनी कार के मार्केट में भी एंट्री करने की तैयारी में है. हालांकि, कंपनी वैसी कार नहीं ला रही, जैसी हम इन दिनों सड़कों पर देखते हैं. कंपनी एक अलग तरीके के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। 

विडा नोवस रेंज को कंपनी ने इसी मोबिलिटी सॉल्यूशन पर फोकस करते हुए पेश किया है. इस रेंज में तीन प्रोडक्ट्स- नेक्स 1, नेक्स 2 और नेक्स 3 हैं. इस साल जून में कंपनी ने नेक्स 2 (NEX 2) का पेटेंट फाइल किया था, जो एक सेल्फ बैलेंसिंग थ्री व्हील्ड ट्राइक है। 

अब कंपनी ने नेक्स 3 (NEX 3) का पेटेंट फाइल किया है, जो एक अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है. विडा ने इस प्रोडक्ट को पिछले साल ईआईसीएमए (EICMA) में अनवील किया था. आइए जानते हैं इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ खास होने वाला है। 

क्या होगा इस कार में खास?
कंपनी ने जो डिजाइन पेटेंट फाइल किया है, वो काफी हद तक ईआईसीएमए में दिखाए गए प्रोडक्ट से मिल रहा है. इस प्रोडक्ट की खास बातों में से एक इसका दरवाजा है. विडा नेक्स 3 में सिंगल विंग डोर मिलता है, जो ऊपर की ओर खुलता है. ये सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं होगा बल्कि बड़े काम का भी होगा। 

सिंगल विंग स्टाइल डोर टाइट पार्किंग में बड़े काम का साबित हो सकता है. क्योंकि इस दरवाजे का ज्यादातर हिस्सा ऊपर की ओर खुलेगा, तो साइड में कम जगह होने पर भी इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है. छोटी कार होने की वजह से ये दरवाजा इसमें आने-जाने के रास्ते को भी आसान बनाता है। 

इसके अलावा टाइट पार्किंग एरिया में विंग स्टाइल डोर बाहर का बेहतर व्यू ऑफर करता है. हीरो इस कार को माइको एसयूवी बोल रहा है. हालांकि, इसे एसयूवी की तरह नहीं देखना जाना चाहिए. नेक्स 3 के फ्रंट में वी-शेप्ड ग्रिल स्ट्रक्टर मिलता है। 

इसमें पूरे बोनट पर चौड़ी एलईडी स्ट्रीप मिल सकती है. माइक्रो कार में कंपनी ऐरो-ऑप्टिमाइज एलॉय व्हील्स दे सकती है, जो लो-प्रोफाइल टायर्स के साथ आएंगे. इसके अलावा कार में फ्लेयर्ड व्हील आर्च, एक बड़ी विंडो पीछे बैठे पैसेंजर्स के लिए और स्लोपिंग रूफलाइन मिलेगी। 

कैबिन में क्या मिलेगा?
इंटीरियर की बात करें, तो ये कार 2 सीटर है, जिसे भीड़ भाड़ वाले रास्तों के लिए बनाया गया है. कार में हेक्सागोनल शेप्ड वाली स्टीयरिंग और क्लटर फ्री डैशबोर्ड मिलेगा, जिस पर डुअल सर्कुलर इंस्ट्रूमेंटल डायल्स मिलेंगे. इसमें इंटीरियर को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिल सकता है। 

कार के ज्यादा फीचर्स को कंपनी ने रिवील नहीं किया है. इसमें ऑटोमेटिक एसी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है. भले ही कंपनी ने इसका डिजाइन पेटेंट फाइल कर लिया हो, लेकिन इसकी लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. इस कार का फोकस छोटी दूरी के लिए बाइक और कार के बीच का एक सॉल्यूशन ऑफर करना होगा।