कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया। दीपके के अलावा पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरव दास को भी हिरासत में ले लिया है। बताए कि, विमान के अंदर पुलिस अधिकारियों के घुसते ही हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस और सीजीपी के नेताओं के बीच कुछ बातचीत हुई और उसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही दिल्ली पुलिस विमान के अंदर पहुंची तो CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस से कहा कि,’मैं यहां गिरफ्तार होने ही आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।’ वहीं, दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, ‘नहीं यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।’ दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इसे कार्रवाई को गिरफ्तारी नहीं बल्कि हिरासत बताया है। पुलिस तीनों को विमान से उतारकर एक बस में ले गई है।
आपको बता दें कि, जैसे ही IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुई तो एक निजी चैनल से अभिजीत दिपके ने कहा कि, “सबको हिरासत में ले लिया है, हम भी देखते है।” वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने तीनों नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की।
CJP के अनुसार, शनिवार को अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान से दिल्ली पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। बताए कि, गुरुग्राम के सेक्टर 56, केंद्रीय विहार इलाके से शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है।
बता दें, कि, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि ध्रुव राठी अपने माता-पिता के पास आए हैं। दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी गुरुग्राम पुलिस के साथ साझा की, जिसके बाद संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली में प्रदर्शन करने वाली थी। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।
