6670 222883124827734647 549831677075632 645445 021413297626 008746467323

रायपुर.

राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा विशेष सत्यापन एवं जनसुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना सिलतरा पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में निवासरत श्रमिकों, बाहरी राज्यों से आकर कार्य करने वाले व्यक्तियों और किरायेदारों के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), नोडल अधिकारी एसटीएफ अभिषेक झा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (माना) लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में चलाया गया।

600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच
विशेष अभियान के तहत सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में लगभग 600 किरायेदारों का भौतिक सत्यापन कर दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान 6 संदेही व्यक्तियों की विशेष तस्दीक की गई, जिनसे पूछताछ कर वैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की जांच जारी है।

मकान मालिकों को दिए सख्त निर्देश
पुलिस ने मकान मालिकों और प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को किराए पर मकान न दें और बाहरी व्यक्तियों की समय-समय पर पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराएं।

पुलिस प्रशासन की अपील
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा, अपराधो की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध प्रवासी और किरायेदारों का सत्यापन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 में तत्काल देवे जिसपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने यहां निवासरत किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा अवैध प्रवासी से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें।