5309 095747799754328 470620888 066762439333 508786533235182398165 451371

भोपाल
 राजधानी के आवासीय इलाकों में अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक दुकानों पर निगम की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। अरेरा कालोनी और रोहित नगर के 429 व्यापारियों को थमाए नोटिस की मोहलत 30 जुलाई को खत्म हो रही है। शहर में अब तक निगम 800 से अधिक नोटिस व्यापारियों को थमा चुका है। इसी बीच इस पूरी प्रक्रिया में निगम की बड़ी चालाकी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार बैरागढ़ में आवासीय अनुमति पर व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करने वाले दुकानदारों को बांटे गए नोटिसों में नगर निवेशक के हस्ताक्षर तो हैं, लेकिन उनका नाम गायब है। नोटिस किस दिन जारी किया तारीख तक दर्ज नहीं है। ऐसे खामियों भरे नोटिस देखकर अरेरा कालोनी के रहवासियों का आरोप है कि निगम कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रहा है।