?>
PM मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी और इसे भारत के रेलवे इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। PM मोदी ने कहा कि जींद की धरती का देश के इतिहास में खास स्थान है और यहां आना उनके लिए पुरानी यादों को फिर से जीने जैसा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।

PM मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी

दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन

प्रधानमंत्री ने बताया कि जींद- सोनीपत रूट पर चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर ट्रेन है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेन में हाइड्रोजन गैस लीक, आग, धुआं और ज्यादा गर्मी का पता लगाने वाले कई एडवांस सुरक्षा सिस्टम लगाए गए हैं, ताकि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रहे।

अमेरिका-ईरान युद्ध का भी किया जिक्र

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का असर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पड़ रहा है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। PM मोदी ने कहा कि भारत में आने वाला पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से यह इलाका युद्ध और तनाव की वजह से लगातार प्रभावित हो रहा है।

2014 से पहले रेलवे पर पड़ता बड़ा असर

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर ऐसी स्थिति 2014 से पहले होती, तो भारतीय रेलवे को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता। उस समय देश के कई हिस्सों में ट्रेनें केवल डीजल इंजन से चलती थीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में रेलवे के तेजी से विद्युतीकरण और आधुनिक तकनीक अपनाने की वजह से भारत अब पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत और आत्मनिर्भर बना है।

भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश अब नई तकनीकों को अपनाकर आगे बढ़ रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन जैसी परियोजनाएं न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम हैं।

ये भी पढ़ें:

By admin