CBSE

CBSE ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। रिजल्ट के हिसाब से 12वीं के कुल 85.20 फीसदी छात्र पास हुए।
– लड़कियों का पास परसेंट 88.86%
– लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13%
बताए कि, लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।

कैसे करें रिजल्ट चेक ?

CBSE कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी अपने पास रखनी होगी। रिजल्ट चेक करने के दौरान बोर्ड छात्रों से एग्जाम रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करने के लिए कहेगा। ये सभी डिटेल्स छात्रों के एडमिट कार्ड पर मौजूद होती हैं। ऐसे में रिजल्ट देखने से पहले अपना एडमिट कार्ड अपने पास जरूर रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। सही जानकारी भरने के बाद छात्र आसानी से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

By admin