बंगाल में हो रही बंपर वोटिंग, 6 घंटे में 61%, शुभेंदु अधिकारी से भिड़े TMC वर्कर्स

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं। इस चरण में 7 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है और करोड़ों की संख्या में मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए हजारों बूथ बनाए गए हैं और हर बूथ पर कैमरों से निगरानी भी की जा रही है ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और चुनाव पर नजर रखने के लिए अलग-अलग अधिकारी भी लगाए गए हैं। ड्रोन से भी मतदान केंद्रों की निगरानी हो रही है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। बताए कि, इस चरण में कई बड़े नेता भी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित कई मंत्री और अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। इनके अलावा अलग-अलग पार्टियों के कई उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि लोग बिना किसी डर या परेशानी के वोट डाल सकें। दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर तनाव और हंगामे की खबरें सामने आई हैं। नादिया, पनिहाटी, उत्तर 24 परगना, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जैसे इलाकों में बीजेपी, टीएमसी और ISF कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और मारपीट की घटनाएं हुईं। कुछ जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें भी आईं, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।

इन घटनाओं के कारण कई इलाकों में माहौल तनावपूर्ण हो गया और सुरक्षा बलों को स्थिति संभालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। कई जगह पुलिस और केंद्रीय बलों को लोगों को शांत कराने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहना पड़ा। हालांकि, चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर तक 142 सीटों पर 61 प्रतिशत से ज्यादा मतदान पूरा हो चुका था। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।

बताए कि, इस चरण में भवानीपुर सीट सबसे अधिक सुर्खियों में है, जहां पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है. इसके चलते सियासी टेंशन बनी हुई है और वोटिंग के दौरान शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई

ये भी पढ़ें:

By admin