आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके ताबड़तोड़ शॉट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनका एक अलग ही मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
https://x.com/rajasthanroyals/status/2048644060412620939?s=20
इस वीडियो में वैभव एयरपोर्ट पर दो छोटे फैंस के साथ मज़ाक करते नजर आते हैं। जब बच्चे उनके पास फोटो खिंचवाने आते हैं, तो वह हंसते हुए कहते हैं कि फोटो के लिए 100 रुपये देने होंगे। यह सुनकर बच्चे थोड़ी देर बाद 200 रुपये लेकर वापस आते हैं। तभी वैभव हंसते हुए बताते हैं कि वह सिर्फ मज़ाक कर रहे थे और फिर उनके साथ फ्री में फोटो खिंचवाते हैं। यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वहीं अगर उनके खेल की बात करें, तो वैभव का बल्ला इस सीजन में जमकर बोल रहा है। उन्होंने हाल ही में हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शानदार शतक जड़ा, जो आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतकों में से एक है। उनकी इस पारी की तारीफ हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने भी की और कहा कि वह इस युवा खिलाड़ी से काफी प्रभावित हैं।
अब तक वैभव सूर्यवंशी ने 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं। उनका औसत 44 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट 230 से ऊपर है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। इस दौरान उन्होंने 31 चौके और 32 छक्के लगाए हैं।
