हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें कई महत्वपूर्ण नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी लगातार अपने संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर पकड़ बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

जारी सूची के अनुसार पंचकूला मेयर पद के लिए पार्टी ने राजेश कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। पंचकूला में मेयर पद को लेकर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है, और आम आदमी पार्टी इस सीट पर मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश में है।

