घरेलू वायदा बाजार में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना करीब 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,32,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
वहीं, अब इस हफ्ते के मुकाबले सोने में लगभग 3,000 रुपये और चांदी में करीब 10,500 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 12 अप्रैल के ताजा भाव के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है।
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में 10 ग्राम चांदी करीब 2,600 रुपये में बिक रही है, जबकि 100 ग्राम के लिए लगभग 26,000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का रेट करीब 2,650 रुपये है।
हालांकि, एमसीएक्स के उच्चतम स्तर से तुलना करें तो चांदी अभी भी करीब 1.96 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती चल रही है, जबकि सोना भी अपने हाई से काफी नीचे के स्तर पर उपलब्ध है।
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,52,990 रुपए
22 कैरेट – 1,40,250 रुपए
18 कैरेट – 1,14,780 रुपए
