शमशान घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वायरल वीडियो यूपी के हापुड़ का है। हापुड़ के एक शमाशन घाट में युवक ने जलती चिता से उपले निकालकर हुक्का सुलगाया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
वायरल वीडियो के सामने आने से सामाजिक मर्यादाओं और मानवीय संवेदनाओं पर एक सवाल किया है। आपको बताए कि, गांव की 75 साल की मुन्नी देवी का निधन हो गया था। परिजन और ग्रामीण भारी मन से श्मशान घाट पहुंचे। रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही थी। मुखाग्नि के बाद धीरे-धीरे सभी लोग वहां से लौट गए ।
शमशान घाट में चिता अभी भी जल रही थी। तभी वहां कुछ युवक पहुंचे और उनके हाथ में हुक्का था। गांव का ही एक युवक जलती चिता के पास बैठ गया और वहां जल रहे उपलों की आग से हुक्का सुलगाने लगा। उसके साथ मौजूद उसके दोस्त इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड करते रहे। यह सब बेहद ही शर्मनाक था।
वहीं, कुछ ही देर में जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और जैसे ही लोगों तक यह वीडियो पहुंचा वैसे-वैसे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। ग्रामीणों ने युवकों के इस कृत्य को मृतक का अपमान बताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद गांव में माहौल बेहद गर्म हो गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की गई और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
