बाबा रामपाल

सतलोक आश्रम के प्रमुख बाबा रामपाल को करीब 11 साल बाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वे पिछले 11 साल 4 महीने 20 दिनों से हिसार सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे। अब अगले महीने पिपली स्थित सतलोक आश्रम में 1 से 3 तारीख तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विश्व शांति और कल्याण के लिए पाठ किया जाएगा।

दरअसल, बाबा रामपाल को 19 नवंबर 2014 को हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें कोर्ट की अवमानना के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, तो उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान 5 महिलाओं और एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद बाबा रामपाल पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें:

By admin