पाकिस्तान में आज रात 8 बजे से Lock Down ?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग से ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही रोकने के बाद साउथ एशिया और यूरोप के कई देशों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी देखने को मिल रही है। भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने इस संकट से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं, लेकिन पाकिस्तान इस स्थिति से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए वहां स्मार्ट लॉकडाउन लागू कर दिया गया है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में की।

पाकिस्तान रेडियो के अनुसार, सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों, शॉपिंग मॉल और व्यापारिक क्षेत्रों को रात 8 बजे तक बंद करने का फैसला लिया है। यह निर्णय इस्लामाबाद में हुई एक समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसमें ऊर्जा बचत और पेट्रोलियम उत्पादों के सीमित उपयोग पर जोर दिया गया।

हालांकि, खैबर पख्तूनख्वा के कुछ संभागीय मुख्यालयों में बाजार और मॉल रात 9 बजे तक खुले रखने की छूट दी गई है, जबकि जनरल और डिपार्टमेंटल स्टोर समेत बाकी सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात 8 बजे तक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

By admin