अमेरिकी F-35 फाइटर विमान गिराने का ईरान ने किया दावा

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब और तेज होता जा रहा है और जंग का आज 35वां दिन है। इसी बीच ईरान ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने एक और अमेरिकी F-35 fighter jet को मार गिराया है। ईरान के मुताबिक यह हमला सेंट्रल ईरान के ऊपर हुआ, जहां उनके सिस्टम ने इस हाई-टेक विमान को निशाना बनाया।

हालांकि इस दावे की अभी तक किसी स्वतंत्र एजेंसी या US Department of Defense की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। ईरानी सेना का कहना है कि मिसाइल लगने के बाद विमान पूरी तरह नष्ट हो गया और पायलट के बचने की संभावना बहुत कम है।

बताया जा रहा है कि यह दूसरा मौका है जब ईरान ने F-35 जैसे अत्याधुनिक स्टील्थ जेट को गिराने का दावा किया है। इससे पहले भी ईरान ने एक ऐसे ही विमान को नुकसान पहुंचाने की बात कही थी, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा था।

ईरान के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम अब पहले से ज्यादा मजबूत और सटीक हो चुका है। वहीं अमेरिका की तरफ से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:

By admin