भारतीय सर्राफा बाजार में नए महीने की शुरुआत के साथ ही सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। 1 अप्रैल 2026 को जारी ताजा रेट्स के अनुसार, सोने की कीमत में एक ही दिन में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों पर असर पड़ा है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 2836 रुपये महंगा होकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,37,005 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो 30 मार्च को 1,34,407 रुपये था।
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। चांदी के दाम में 9348 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है, जिसके बाद इसका भाव बढ़कर 2,39,483 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
गौरतलब है कि IBJA की ओर से रेट्स शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की घोषित छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं। 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते बाजार बंद था, इसलिए उस दिन कोई नया रेट जारी नहीं हुआ था।
