नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा लेकिन सीएम पोस्ट से नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 मार्च (सोमवार) को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर पहले से ही गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ था। बताए कि पहले जेडीयू ने कहा कि उनका इस्तीफा हमारे पासे है बाद में जेडीयू नेता इस्तीफा लेकर सभापति के पास पहुंचे।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि, जेडीयू एमएलसी संजय गांधी इस्तीफे का पत्र लेकर परिषद पहुंचे हैं। उन्होंने मीडिया के सामने इस्तीफे वाला लेटर भी दिखाया था। नीतीश कुमार आगे आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे। हालांकि नियम के तहत वह अभी छह महीने सीएम रह सकते हैं।

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा लेकिन सीएम पोस्ट से नहीं.

आपको बता दें कि, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस बना हुआ है। राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के बाद नियम के मुताबिक उन्हें परिषद की सदस्यता छोड़नी होती है। एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार छह महीने तक मुख्यमंत्री रह सकते है।

ये भी पढ़ें:

By admin