बैलगाड़ी पर बाइक लादकर पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने पहुंचा युवक

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से ऐसा नजारा सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया कि कोई ऐसा भी कर सकता है। दरअसल, कन्नड़ तालुका के शिवराई फाटा पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक बैलगाड़ी आकर रूकती है। पहले तो वहां मौजूद लोगों को लगा शायद कोई काम होगा इसलिए आया है लेकिन जब नजर बैलगाड़ी पर रखी बाइक पर गई तो हर कोई हैरान रह गया।

वहीं, जब लोग बैलगाड़ी के पास पहुंचे तो तब उन्हे कहानी समझ आई। दरअसल, एक युवक की बाइक बीच रास्ते में ही बंद हो गई थी, उसमें पेट्रोल खत्म हो चुका था। आमतौर पर ऐसे हालात में लोग किसी डिब्बे या बोतल में पेट्रोल लेकर आते हैं, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग था।

बता दें कि, जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत के चलते प्रशासन ने सख्त आदेश जारी कर रखा है कि किसी भी पेट्रोल पंप पर डिब्बे या बर्तन में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यहीं कारण था कि युवक ने इसके लिए एक अनोखा तरीका ढूंढा। उसने अपनी बाइक को बैलगाड़ी पर लादा और सीधे पेट्रोल पंप तक ले आया।

वहीं, किसी ने तुरंत इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक समस्या ने एक अनोखे जुगाड़ को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें:

By admin