PSL के पहले दिन गजब की बेईज्जती, जर्सी से सफेद गेंद हुई गुलाबी

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL) की शुरुआत ही विवादों के साथ हुई है। टूर्नामेंट के पहले मैच में एक ऐसी अजीब घटना सामने आई, जिसने लीग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए और फैन्स के बीच भी चर्चा का विषय बन गई।

गुरुवार, 26 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान खेल के बीच सफेद क्रिकेट बॉल का रंग बदलकर गुलाबी और फिर हल्का लाल दिखाई देने लगा। बताया गया कि हैदराबाद किंग्समैन के खिलाड़ियों की जर्सी का रंग गेंद पर लग रहा था, जिससे यह स्थिति पैदा हुई।

इस अजीब घटना पर सबसे पहले टीम के कप्तान मार्नस लाबुशेन की नजर गई। उन्होंने तुरंत अंपायरों से शिकायत की, जिसके बाद गेंद को बदलना पड़ा। कुछ समय के लिए मैदान पर असामान्य स्थिति बन गई और खेल प्रभावित हुआ।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाबुशेन ने इस घटना पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि अपने करियर में उन्होंने कभी ऐसा नहीं देखा कि खिलाड़ियों के कपड़ों की वजह से गेंद का रंग बदल जाए। आमतौर पर खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए कपड़ों पर रगड़ते हैं, लेकिन इस तरह रंग का उतरना बेहद असामान्य और चौंकाने वाला है।

ये भी पढ़ें:

By admin