कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए अमेरिका ने ईरानी तेल से प्रतिबंध हटा लिया है। प्रतिबंध के हटने से एशियाई देश अब आसानी से तेल खरीद सकेंगे। बताई कि समंदर के बीच ईरानी तेल का बहुत बड़ा भंडार है। वहीं, ऐसी खबर है कि, तीन भारतीय रिफाइनिंग ईरानी तेल खरीदने की योजना बना रहे हैं।
बता दें कि, पहले ईरानी तेल सिर्फ चीन द्वारा खरीदे जाते थे, लेकिन अब बैन हटने के बाद भारत भी आ सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल तनाव के चलते ईरान पर लगे एनर्जी संकट को कम करने के लिए अमेरिका ने कुछ समय के लिए प्रतिबंध में ढील दी है। इसके बाद भारत की रिफाइनरियां फिर से ईरानी तेल खरीदने की योजना बना रही हैं।
बताया जा रहा है कि भारत की तीन रिफाइनरियां ईरानी तेल खरीदने को तैयार हैं, लेकिन वे सरकार के निर्देश और पेमेंट के नियमों का इंतजार कर रही हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत के पास कच्चे तेल का भंडार एशिया के कई बड़े देशों के मुकाबले कम है, इसलिए ऐसे फैसले जरूरी हो जाते हैं।
वहीं, अमेरिका ने हाल ही में रूसी तेल पर भी प्रतिबंध में ढील दी है, जिसके बाद भारतीय कंपनियों ने रूस से तेल खरीद भी बढ़ा दी है।
