राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोच पर जमकर निशाना साधा जिसके बाद प्रदेश में एक नया राजनीतिक टकराव शुरू हो गया है। दरअसल अशोक गहलोत ने सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर सवाल उठाए थे जिसपर सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि, जब मैं दिल्ली जाता हूं तो उसके कुछ ठोस नतीजे लेकर वापस लौटता हूं।
बता दें कि, सीएम ने मानसरोवर के एक स्कूल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिना अशोक गहलोत का नाम लिए उनके कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने कहा कि आप अपना समय होटलों में आराम करते हुए बिताते थे। जब भी आप बाहर निकलते थे, तो आप काम करने के लिए अयोग्य लगते थे.।
सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां तक हमारी बात है, हम लगातार काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम सक्रिय रहते हैं। बिना किसी रुकावट के लोगों की सेवा करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
विपक्ष पर साधा निशाना
राजस्थान दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार और जन प्रतिनिधि नागरिकों के कल्याण के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया।
सीएम भजनलाल ने ये भी कहा, “वे हमारे दो साल के कार्यकाल में किए गए काम की तुलना अपने पांच साल के कार्यकाल से करने को तैयार नहीं हैं। ऐसी चर्चाओं से बचने के लिए, वे विधानसभा से बाहर चले गए। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने विधानसभा में अपनी सरकार की उपलब्धियों की एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की थी और विपक्ष को भी ऐसा ही करने की चुनौती दी थी, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।”
