इजरायल का बड़ा दावा, हमले में बाजिस फोर्स के चीफ सुलेमानी की मौत

Israel की वायुसेना ने बीती रात Iran में कई जगहों पर हवाई हमला किया। आईडीएफ का कहना है कि इस हमले में ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव Ali Larijani और बासिज बल के कमांडर Gholam Reza Soleimani को निशाना बनाया गया।

इजरायल ने दावा किया है कि इस हमले में गुलाम रज़ा सुलेमानी की मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि लारीजानी की हालत क्या है—वे घायल हैं या बच गए हैं।

आईडीएफ ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस की जानकारी के आधार पर यह हमला तेहरान के बीचों-बीच किया गया। सुलेमानी पिछले छह साल से बासिज यूनिट के कमांडर थे। इजरायल का कहना है कि बासिज बल ईरान के सशस्त्र बलों का हिस्सा हैं और हाल के विरोध प्रदर्शनों को दबाने में इनका दमन का रोल रहा है। इन अभियानों में हिंसा, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और आम नागरिकों को विरोध करने से रोकने के लिए बल का इस्तेमाल शामिल था।

ये भी पढ़ें:

By admin