FASTag Annual Pass महंगा!

देश के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। National Highways Authority of India ने FASTag Annual Pass की कीमत में हल्की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नए आदेश के मुताबिक 1 अप्रैल से इस पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी गई है। यह पास प्राइवेट कार, जीप और वैन जैसे नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए लागू होता है।

यह योजना पिछले साल Independence Day के मौके पर शुरू की गई थी, ताकि हाईवे पर बार-बार टोल देने की परेशानी कम हो और डिजिटल टोल सिस्टम को बढ़ावा मिले। इस एनुअल पास के जरिए कोई भी निजी वाहन, जिसमें वैलिड FASTag लगा हो, इसे खरीद सकता है। पास एक्टिव होने के बाद यह एक साल तक या अधिकतम 200 ट्रिप (जो पहले पूरा हो) तक मान्य रहता है।

कैसे रिन्यू करें FASTag Annual Pass

अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं और अभी तक FASTag Annual Pass नहीं लिया है, तो इसे आसानी से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके लिए आप National Highways Authority of India की आधिकारिक वेबसाइट, Ministry of Road Transport and Highways के पोर्टल या Rajmarg Yatra मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरीके से मौजूदा पास को रिन्यू भी कराया जा सकता है। पास खरीदने के लिए यूजर को अपने FASTag अकाउंट में लॉग इन करना होता है। इसके बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना पड़ता है। पेमेंट UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

पेमेंट पूरा होते ही पास सीधे FASTag से लिंक हो जाता है और आमतौर पर 24 घंटे के अंदर एक्टिव हो जाता है। इसके बाद वाहन मालिक एक साल तक या अधिकतम 200 टोल क्रॉसिंग तक इस पास का फायदा उठा सकता है।

ये भी पढ़ें:

By admin