सलमान आगा के रन आउट का बना मजाक

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) का अजीबोगरीब रन आउट चर्चा का विषय बन गया। यह घटना 13 मार्च को Sher-e-Bangla National Cricket Stadium में खेले गए मैच के दौरान हुई। रन आउट के इस अनोखे तरीके के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं और इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया।

दरअसल पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में यह घटना हुई। उस ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने गेंदबाज Mehidy Hasan Miraz की ओर हल्का सा शॉट खेला। गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ चली गई। सलमान अली आगा को लगा कि गेंद अब डेड हो चुकी है, इसलिए वह झुककर गेंद उठाने के लिए आगे बढ़े ताकि उसे गेंदबाज को वापस दे सकें।

लेकिन बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज पूरी तरह सतर्क थे। उन्होंने तुरंत गेंद उठाई और सलमान के क्रीज से बाहर होने का फायदा उठाते हुए स्टंप्स पर मार दी। इस तरह सलमान रन आउट हो गए। उस समय वह 62 गेंदों पर 64 रन बनाकर अच्छी पारी खेल रहे थे। आउट होने के बाद सलमान काफी नाराज नजर आए और उनकी बांग्लादेशी खिलाड़ियों से बहस भी देखने को मिली।

सलमान आगा के रन आउट का बना मजाक

इस घटना के बाद Rawalpindi Traffic Police ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजेदार अंदाज में एक पोस्ट किया। पुलिस ने इस घटना को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि चाहे सड़क हो या खेल का मैदान, सुरक्षा की शुरुआत व्यक्तिगत जिम्मेदारी से होती है। सतर्क रहना और सही फैसला लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बन सकती है।

ICC ने लगाई फटकार

सलमान अली आगा के लिए यह दिन यहीं खत्म नहीं हुआ। International Cricket Council ने भी उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई। रन आउट होने के बाद गुस्से में उन्होंने हेलमेट और ग्लव्स मैदान पर फेंक दिए थे। आईसीसी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल-1 का उल्लंघन माना और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला ऐसा मामला है।

ये भी पढ़ें:

By admin