बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला

इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है। यह दूतावास बगदाद के सबसे सुरक्षित इलाके ‘ग्रीन ज़ोन’ में है। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने दूतावास के हेलीपैड पर मिसाइलें दागी। हमला होते ही दूतावास से काला धुआं उठता देखा गया, जिससे आसपास का इलाका दहशत में आ गया।

साथ ही, दूतावास में लगे रडार सिस्टम को एक आत्मघाती ड्रोन से निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर हो रहे हैं, उनमें दूतावास के अंदर से उठते धुएं के बादल साफ दिखाई दे रहे हैं। अभी तक अमेरिकी पक्ष ने किसी के घायल होने या नुकसान की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला हाल ही में ‘इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस’ द्वारा अमेरिकी कर्मियों पर इनाम की घोषणा और अमेरिकी विमान को मार गिराने के दावे के बाद हुआ है। इसे सीधे वाशिंगटन को चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। बगदाद का यह दूतावास आमतौर पर बेहद सुरक्षित माना जाता है, लेकिन मिसाइल का हेलीपैड तक पहुंचना सुरक्षा में बड़ी सेंध माना जा रहा है।

By admin