क्या है मौसम का ताजा अपडे़ट ?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च महीने की शुरूआत के साथ ही गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 मार्च के आस-पास तापमाना में इजाफा होगा और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में इस साल गर्मी ने सामान्य समय से पहले ही दस्तक दे दी है। आमतौर पर गर्मी मार्च के अंतिम सप्ताह में 35 डिग्री के आसपास पहुंचने वाला तापमान इस बार महीने के पहले ही सप्ताह में इस स्तर को पार कर चुका है। पिछले चार दिनों से राजधानी का अधिकतम तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

बता दें कि, सुबह से ही तेज धूप महसूस होने लगी है, जिससे लोगों को दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। वहीं, 10 मार्च की सुबह से ही भारत के कई क्षेत्रों में धूंध देखने को मिली थी। कई जगहों पर सफेद चादर जैसी स्थिति दिन तक बनी रही। वहीं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे ईरान की राजधानी तेहरान में हुए तेल डिपो में ब्लास्ट का असर बता रहे थे लेकिन स्काई मेट के वेदर एक्सपर्ट ने बताया कि हवाओं का रुख उत्तर की ओर होने से ये संभव नहीं है। वहीं उन्होंने इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उठ रही हवाओं को बताया है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। 12 से 16 मार्च के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों जैसे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। 12 से 14 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

हालांकि 15 मार्च के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हल्की गिरावट आने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

By admin