टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा और यह मुकाबला अहमदाबाद में 8 मार्च को खेला जाएगा।
वहीं, सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि, इस मैच के दौरान मैं काफी नर्वस था, अगर कोई मेरी हार्ट रेट चेक करता तो पता चल जाता। भारत में खिताब के लिए खेलते समय दबाव और घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन लड़के इसके लिए उत्साहित भी हैं।’
सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि, ‘इंग्लैंड की टीम पूरे मैच में मुकाबले में बनी हुई थी और रन चेज में भी उन्होंने अच्छी चुनौती दी, लेकिन जिस तरह जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और बाकी गेंदबाजों ने मैच को वापस हमारी ओर मोड़ा, वो अविश्वसनीय था। और ये सच में खास गेंदबाजी का प्रदर्शन था।’ फाइनल में पहुचने पर खुशी जताते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, ये एक अविश्वसनीय एहसास है। फाइनल के लिए अहमदाबाद जाना टीम के लिए बहुत खास है।’
कप्तान सूर्या ने फील्डिंग कोच को भी जीत का श्रेय देते हुए कहा, ‘हमें अपने फील्डिंग कोच टी दिलीप को भी थोड़ा श्रेय देना होगा.।जैसे ही हमने देखा कि आदिल रशीद एक छोर से गेंदबाजी कर रहे हैं, हमें लगा कि शिवम दुबे उनके खिलाफ सही मैच-अप होंगे।’
बता दें कि, इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 7 विकेट गंवाकर 246 रन बना लिए। हालांकि, मेहमान टीम करीबी तक पहुंची, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी।
