Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने यूरोपीय देशों की गैस सप्लाई बंद करने की बात कही है, जिससे यूरोप के देशों में एनर्जी का संकट आ सकता है। पुतिन ने कहा है कि अब समय आ गया है कि यूरोप के देशों में गैस सप्लाई को रोक दिया जाए।
बता दें कि, रूस के राष्ट्रपति का यह बयान मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच आया है। पुतिन ने आगे कहा कि, कई देश का मार्केट रूस के लिए खुलने जा रहा है, जो रूस के एनर्जी के लिए अच्छे दाम दे रहे हैं और ऐसे में वक्त आ चुका है कि यूरोप के देशों के लिए एनर्जी सप्लाई को रोक दिया जाए और नए मार्केट में एंट्री की जाए। मैं इसके बारे में खुलकर सोच रहा हूं.
पुतिन ने कहा, यह एक अंतिम फैसला नहीं है, लेकिन मैं सरकार को जरूर निर्देश दूंगा कि वे हमारी कंपनियों के साथ मिलकर इसपर काम करें। उन्होंने आगे कहा कि रूस हमेशा से एक भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता रहा है और जिस भी देश के साथ डील होगी, हम उसके साथ आगे भी व्यापार जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यूरोप को गैस सप्लाई बंद करना रूस के लिए फायदेमंद होगा।
