WhatsApp

आज से भारत में कई लोगों का WhatsApp अकाउंट बंद हो सकता है। इसका कारण सरकार का नया नियम “सिम बाइंडिंग” है। पहले इसकी डेडलाइन 28 फरवरी थी, जो अब लागू हो रही है। यह नियम Telegram और Signal जैसे ऐप्स पर भी लागू होगा।

भारत में करीब 85.3 करोड़ लोग WhatsApp इस्तेमाल करते हैं। इनमें कई लोग एक ही सिम कार्ड से एक से ज्यादा स्मार्टफोन पर WhatsApp चलाते हैं। नए नियम के बाद जिन फोन में एक्टिव सिम कार्ड नहीं होगा, उन पर WhatsApp बंद हो जाएगा। अनुमान है कि इससे लगभग 2 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। लेकिन लैपटॉप या पीसी पर WhatsApp Web अभी भी काम करेगा।

सरकार ने यह नियम डिजिटल सुरक्षा के लिए लाया है। इसका मकसद साइबर अपराधियों और ठगों पर रोक लगाना है।

सिम बाइंडिंग से फायदे:

साइबर ठग WhatsApp का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में आसानी होगी।

पहले से UPI ऐप्स में भी सिम बाइंडिंग लागू है।

ये भी पढ़ें:

By admin