आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी उसे फाइनल का टिकट और जो टीम हारी वो इस टुर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज की टीम टी20 विश्वकप के इतिहास में 4 बार आमने-सामने आए हैं। 4 मैचों में भारतीय टीम सिर्फ एक बार जीती है, बाकी 3 मौकों पर कैरेबियाई टीम ने बाजी मारी है। सूर्या एंड कंपनी के सामने अब कोई विकल्प नहीं बचा है, क्योंकि सेमीफाइनल में जाना है तो हर हाल में वेस्टइंडीज को हराना होगा।
वहीं, अगर इस मुकाबले में बारिश आती है तो समीकरण बिल्कुल भारत के खिलाफ चले जाएंगे। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा और इस तरह भारत और वेस्टइंडीज तीन-तीन अंकों के साथ बराबरी पर रहेंगे। फिर फैसल मगर नेट रन-रेट के आधार पर वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में चला जाएगा. वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 का है, वहीं भारत उससे काफी पीछे -0.100 पर है।
